चीन को पछाड़ कर भारत बना सबसे अधिक आबादी वाला देश
भारत की आबादी 142.86 करोड़ तक पहुंची, चीन में 142.57 करोड़ लोग
चीन ने कहा है कि अभी भी 90 करोड़ से ज्यादा लोगों का मानव संसाधन है
संयुक्त राष्ट्र ने 2022 में ही भारत के सबसे अधिक आबादी वाले देश बनने का अनुमान लगाया था।
दोनों देशों की आबादी में 29 लाख का अंतर है, चीन में जीवन प्रत्याशा बेहतर
भारत की आबादी छह दशकों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है।
1951 में देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी। आज 142 करोड़ की आबादी के साथ भारत दुनिया का अधिक आबादी वाला देश बन चुका है