Rihanna Richest Female Musician: रिहाना के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। बता दें कि अब सिंगर व पॉप स्टार रिहानाअब बिलियनेयर बन चुकी हैं।

33 साल की रिहाना अब दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन बन चुकी हैं। बुधवार को फोर्ब्स मैगजीन द्वारा इस खबर का खुलासा किया गया।

बता दें कि रिहाना की नेट वर्थ लगभग 1.7 मिलियन डॉलर यानी (12618.68 करोड़) है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना की इस कमाई का सोर्स म्यूजिक नहीं है बल्कि उनकी फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स लाइन में 50% की हिस्सेदारी है।

Rihanna-became-the-worlds-richest-female-musician

जिससे उन्हें लगभग 1.4 बिलियन डॉलर  की कमाई हुई है। और रिहाना की Savage x Fenty lingerie के साथ हिस्सेदारी से उनकी कमाई का बाकी हिस्सा आता है। और इसके अतिरिक्त की कमाई रिहाना की बतौर सिंगर और एक्ट्रेस करती हैं।

आपको बता दें कि रिहाना की ब्यूटी कंपनी बहुत ही ज्यादा फेमस है। 2017 में लॉन्च किया गया यह ब्रांड लगभग 50 शेड के फाउंडेशन देता है। और इससे पहले डार्क स्किन टोन के लिए रेंज इतनी सरलता से नही मिल पाता था।

असल मे रिहाना का नाम रॉबिन फेंटी है, और रिहाना ने 2017 में लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के साथ हिस्सेदारी में ब्यूटी कंपनी फेंटी को लॉन्च किया था। इस कंपनी मे रिहाना की 50 फीसदी की पार्टनरशीप है।

बता दें की फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए सबसे अमीर एंटरटेनर की लिस्ट में ओप्रा विंफ्रे के बाद रिहाना में दूसरे नंबर पर हैं। Rihanna Richest Female Musician, रिहाना अपने आप में ही एक ब्रैंड हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं जिसके वजह से वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं।

रिहाना के गाने हमेशा ही चार्टबस्टर में टॉप पर बने रहते हैं और वैसे हीं रिहाना भी म्यूजिक वर्ल्ड में राज करती हैं।

Rihanna-became-the-worlds-richest-female-musician

रिहाना ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। रिहाना ने पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखते ही धूम मचा दिया था। रिहाना के पहले ही म्यूजिक एलबम ने कई रिकॉर्ड बना लिए थे। बता दें की म्यूजिक ऑफ द सन व अ गर्ल लाइक मी उनका पहला एलबम था।

रिहाना की 2007 में आई एलबम गुड गर्ल गॉन बैड ने उन्हें देश से लेकर विदेश तक फेमस कर दिया।उन्होंने इस एल्बम के माध्यम से ग्रैमी और बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स जैसे महत्वपूर्ण संगीत पुरस्कार भी जीते हैं! Rihanna Richest Female Musician, रिहाना के नाम कई ग्रैमी व बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स भी हुए हैं।

रिहाना को सोशल मीडिया के द्वारा भी बेहद कमाई होती है। बता दें कि उनका हर एक पोस्ट मिनटों मे ट्रेंड करने लगता है। उनके इंस्टा अकाउंट पर 101 मिलियन व ट्विटर पर 102.5 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here