क्या महाराष्ट्र मे लगाया जा सकता है कम्पलीट लॉकडाउन? हर तीन मिनट पर आ रही है एक मौत की खबर, एक घंटे मे आ रहे हैं 2000 मामले

0
1560
Complete Lockdown in Maharashtra
Source : India

Complete Lockdown in Maharashtra: आए दिन महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब यह आंकड़े इतने अधिक हो गए हैं की इस को नियंत्रण में लाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने जैसे हालात बन चुके हैं।

खबरों के मुताबिक सामने आया है राज्य में प्रत्येक 3 मिनट में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो रही।लोग एक बार फिर डर के घेरे मे हैं। राज्य मे कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए सीआरपीसी की धारा 144 भी लगाई गई है। इसके बावजूद कोरोना के मामले में किसी प्रकार की कमी नहीं दिख रही है।

महाराष्ट्र मे कोरोना के मामलों ने रविवार को अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बता दें कि बीते 24 घंटों के अंदर राज्य मे 68 हज़ार 631 नए मामले सामने आए, वहीं एक दिन में होने वाली मौत की संख्या अब 503 हो गई। और अब राज्य मे होने वाली कुल मौतों की संख्या 60 हज़ार 473 तक पहुँच गई।

Complete Lockdown in Maharashtra: बता दें कि राज्य में कुल ऐक्टिव मरीजों की संख्या अब 6 लाख 70 हज़ार 388 तक पहुंच गई है। और वहीं महानगर मुंबई में 24 घंटे में 8 हज़ार 468 मामले सामने आए हैं, और 53 लोगों की मौत की खबर आई है। और अब मुंबई में मौतों का आंकड़ा 12 हजार 354 तक पहुंच गया है।

हर एक घंटे में 2 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा दिए गए को समझें, तो पता लगाया जा सकता है कि मुंबई को जल्द हीं संपूर्ण लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है।

अब कोरोना के रोकथाम के लिए उठाए गए कदम पर नज़र रखने के लिए रविवार को उत्तर मुंबई के साथ कई अन्य जगहों पर भी अस्थायी रूप से पुलिसकर्मियों के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों का कहना है कि सरकार केवल बोलती है करती कुछ भी नहीं है। खबर यह भी आई थी की पुलिस द्वारा मजदूरों से फाइन भी लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here