Garam Khana Khane Ke Fayde: न्यूयॉर्क पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार गरम आहार लेने से जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं हावर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी एक रिसर्च पेपर के अनुसार जो व्यक्ति गर्म पेय पदार्थ या गर्म खाना खाता है तो उसका मूड फ्रेश रहता है क्योंकि कुछ ऐसे रसायन स्रावित होते हैं जो मूड को फ्रेश रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन बदलते परिदृश्य में हमारा तौर तरीका खाने को लेकर बदल गया है। हम परवाह ही नहीं करते हैं कि खाना गरम है कि ठंडा है। आप मूवी में देखे होंगे कि हमेशा गर्म खाना ही खाया जाता है। क्योंकि यदि खाना ठंडा हो जाता है पुनः उसे गर्म किया जाता है। गर्म करने से स्वाद बढ़ जाता है। इतना ही नहीं यह स्वाद के साथ या शरीर के लिए फायदेमंद भी है।
Garam Khana Khane Ke Fayde कौन-कौन से है?
(1) स्वाद में अनूठा
गरम खाना स्वाद में अनूठा होता है और पाचन क्रिया भी स्ट्रांग होती है। गरम खाने का स्वाद इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि गरम खाने का पृष्ठ तनाव कम होता है। जब गरम खाने का निवाला मुंह में डालते हैं तो पृष्ठ तनाव कम होने के कारण यह जीभ पर अधिक क्षेत्रफल लेती है।जिससे भोजन का स्वाद बढ़ जाता है।
(2) शरीर के लिए लाभदायक
गरम खाना खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से परिसंचरण करते हैं गरम खाना खाने वाले को ठंडा खाना खाने वाले की तुलना में ज्यादा स्वस्थ्य और फिट देखा गया है।
(3) पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाता है
यदि आपकी पाचन क्रिया कमजोर रहेगी। आप जो भी कुछ खाएंगे वह आपके शरीर को लगेगा नहीं। इसलिए डॉक्टर हमेशा कमजोर पाचन क्रिया वाले रोगी को यह सलाह देते हैं कि वह गर्म खाने का सेवन अपने प्रतिदिन के रूटीन में करें। जिससे पाचन क्रिया भी सुदृढ़ हो जाएगी और भोजन का पोषक तत्व भी शरीर को पूरा मिलेगा।
(4) गर्म खाना हाइजेनिक होता है
गर्म खाना हाइजीनिक होता है अर्थात इसमें हानिकारक जीवाणु जमा नहीं होते हैं और साथ ही साथ इसमें बैक्टीरिया और कवक भी नहीं पाए जाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आपको जीवन में कभी भी उल्टी दस्त जैसी प्रॉब्लम कभी नहीं होगी।

गरम खाना खाने के नुकसान क्या है?
(1) गरम खाना खाने से पेट में जलन और गर्माहट महसूस होती है। इसके अलावा सीने में जलन और कब्ज की भी प्रॉब्लम देखी गई है।
(2) गरम खाना जल्दी खाने के चक्कर में जीभ जल जाती है। जिससे कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है अर्थात 2 से 3 दिन तक आपकी जीभ में झलका का घाव पड़ जाता है और आपको खाना निगलने में प्रॉब्लम होने लगती है।
(3) दांतो की ऊपरी सतह पर इनेमल प्रोटीन पाया जाता है जो गर्म खाना खाने के बाद इनेमल का क्षरण होने लगता है जिसके परिणाम स्वरूप आपके दांत छड़भंगुर हो करके गिर जाते हैं।
(4) कई बार ऐसा होता है कि गर्म खाना खाने से गला जल जाता है जिसके परिणाम स्वरूप गले में सूजन हो जाती है और इसके उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श करना अनिवार्य हो जाता है।
निष्कर्ष:
गरम खाना खाने के कितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं यदि संयम के साथ हल्का गर्म खाने का सेवन किया जाए तो यह लाभप्रद होगा स्वास्थ्य के लिए अन्यथा नीम हकीम खतरे जान।
FAQ:
(1) गर्म चीज खाने से क्या होगा?
गर्म चीज खाने से पेट में जलन और गले में सूजन और दांत क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
(2) लोग गर्म खाना कैसे खा सकते हैं?
गर्म खाना खाने के लिए अपने जीभ को कैप्सेसिन के प्रति असंवेदनशील बना सकते हैं।
(3) क्या आपको गर्म दिन में ज्यादा खाना चाहिए?
गर्म दिनों में आपको मसालेदार भोजन की जगह संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना पड़ेगा।
(4) सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
सुबह उठकर के सबसे पहले खाली पेट सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए।